Mumbai news:यूनिवर्सल फुनाकोशी शोतोकन कराटे ऑर्गेनाइजेशन चैंपियनशिप 2023 संपन्न

रिपोर्ट: रोशन लाल

महाराष्ट्र
हिंद एकता टाइम

द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन आर आर स्पोर्ट्स एकेडमी मुलुंड ईस्ट में सिहान मुजफ्फर सैयद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में डॉक्टर आर.आर. सिंह, डॉक्टर बाबूलाल सिंह एवं राजन ऊंटवाल उपस्थित हुए।इस प्रतियोगिता में‌ आशीहारा कराटे के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, उनमें से 17 विद्यार्थियों ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल के साथ- साथ ट्रॉफी हासिल किया। इस अवसर पर आशीहारा कराटे के मुख्य प्रशिक्षक सिहान दयाशंकर पाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर अपने बच्चों का हुनर देखने हेतु बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button