Jabalpur news:सागर शराब कांड के बाद जबलपुर में आबकारी विभाग का एक्शन
Jabalpur News: After the Sagar liquor scandal, the action of the Excise Department in Jabalpur

Jabalpur news
Jabalpur;सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले के बाद अब जबलपुर में भी आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिलेभर में शराब दुकानों की जांच के साथ-साथ शराब के सैंपल भी लिए जा रहे हैं…जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पिछले दो दिनों से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 130 प्रकरण दर्ज किए गए हैं,जबकि अलग-अलग शराब दुकानों से 22 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि आबकारी विभाग की पूरी टीम के साथ यह कार्रवाई की जा रही है। शराब की गुणवत्ता और बिक्री प्रक्रिया की जांच के साथ-साथ निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री,ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच और सैंपलिंग की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



