आजमगढ़ में प्रेमिका से हुआ ब्रेकअप तो प्रेमी ने आपा खोया,प्रेमिका के भाई की हत्या,तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर बाग पोखरा के पास 3 जुलाई को मिले युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मृतक युवक की बहन से प्यार करता था और मृतक प्यार में रोड़ा बन रहा था( Police arrested three accused and sent them to jail in connection with the murder of a youth found near village Sangrampur Bagh Pokhra in Didarganj police station area of Azamgarh district on July 3. The arrested accused said the deceased was in love with the youth’s sister Pyar me roda ban raha tha) इसलिए उसकी ईट से कूच कर हत्या कर दी, जानकारी के मुताबिक दिनांक 03.07.2023 को अनारा देवी पत्नी सीताराम ग्राम पोस्ट सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि उनके पुत्र राजेश s/o स्व0 सीताराम (उम्र 29 वर्ष) समय 10.30 बजे सुबह मोटरसाइकिल से दवा लेने मार्टीनगंज गया था, जिसकी हत्या कर थाना क्षेत्र दीदारगंज के ग्राम संग्रामपुर बाग पोखरा मे फेंक दिया गया है। वादिनी द्वारा बबलू (ठेकेदार) ग्राम तम्मरपुर थाना बरदह आजमगढ द्वारा हत्या की घटना किये जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0स0 170/23 धारा 302 भादवि बनाम बबलू (ठेकेदार) पुत्र अज्ञात ग्राम तम्मरपुर थाना बरदह आजमगढ पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार व स्वाट टीम द्वारा बैरकडीह तिराहा पर पहुंचकर चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार 3 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखकर भागना चाहा। भागने के दौरान मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करते हुए तीनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्ष रंजन उर्फ विक्की पुत्र रामआसरे राम ग्राम ग्राम पारावासुपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर उम्र 19 वर्ष 2. सुनील पाल पुत्र श्रीराम पाल ग्राम पारावासुपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर उम्र 21 वर्ष 3. शिवा कुमार पुत्र रमेश कुमार ग्राम वेहराभारी थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं, गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष रंजन उर्फ विक्की ने बताया कि मृतक राजेश s/o स्व0 सीताराम की बहन से मेरा प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते मृतक से पहले भी कई बार वाद-विवाद हो चुका है, मृतक राजेश द्वारा प्रेम-प्रसंग का विरोध किया जाता था । इसी के कारण रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मोटरसाइकिल से बाजार जाते समय ग्राम संग्रामपुर बाग पोखरा के पास ईंट से हमलाकर हत्या कर दिया गया तथा शव को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गये। इस घटना में मेरे दो अन्य सहयोगी सुनील व शिवा कुमार शामिल थे।The deceased Rajesh was opposed to the love affair. They attacked him with a brick near village Sangrampur Bagh Pokhra while he was going to market on a motorcycle in a planned manner to remove him from the road and fled the scene leaving his body there. Two other of my colleagues, Sunil and Shiva Kumar, were involved in the incident.



