Akola news:जुबीया फातेमा वसीम अहमद का जिल्हाधिकारी निमा अरोरा के हस्ते सत्कार,जिला पत्रकार संघ का मेधावी छात्र सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

महराष्ट्र के अकोला से मोहम्मद जुनैद की ये रिपोर्ट
अकोला- पत्रकार भी एक सामाजिक तत्व है और पत्रकारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए किसी कला में रुचि विकसित करनी चाहिए और उस कला में पारंगत होकर समाज की सेवा करनी चाहिए, ऐसा उद्गगाअकोला की कलेक्टर नीमा अरोरा ने व्यक्त किया। जिला पत्रकार संघ की ओर से स्थानीय निमवाड़ी क्षेत्र स्थित पत्रकार भवन में . पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था ।इस समारोह में मुख्य अतिथि नीमा अरोड़ा थीं। जिला पत्रकार संघ के मार्गदर्शक सिद्धार्थ शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा अधिकारी सुचिता पाटेकर, नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी हर्ष वर्धन पवार, महावितरण के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी फूलसिंग राठौड़, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के शौकत अली मीरसाहब, महासचिव प्रमोद लाजुरकर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जिले के पत्रकारों के बच्चों का सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ संपन्न हुआ। जिले के पत्रकारों के 30 मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र, शैक्षणिक बैग स्मृती चिन्ह एव पुष्पगुच्छ देकर सम्मानीतहकिया गया पत्रकार वसीम अहमद अकोट की सुपुत्री जुबीया फातेमा ने कक्षा दसवी मे उत्कृष्ट यश संपादन करने पर उसे मान्वरोहके हस्ते सन्मानित किया गया
इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के सदस्य एवं मेधावी विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



