बलिया में राजस्व व पुलिस टीम के सामने ही जमकर चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर

मूकदर्शक बनी रही राजस्व व पुलिस टीम, भारी संख्या में पहुँची फ़ोर्स सिकंदरपुर कस्बा के मिल्की मोहल्ले का है मामला पानी निकासी व रास्ते की पैमाइस करने पहुँची थी पुलिस संग राजस्व टीम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। खबर यूपी के बलिया जनपद के सिकंदरपुर कस्बा के मिल्की मोहल्ले की है, जहां शुक्रवार को जल निकासी व सड़क की पैमाईश के लिए पहुंची राजस्व टीम के सामने ही एक दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे व ईंट पत्थर से जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं राजस्व व पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुँच गई। जिसके बाद मामला नियंत्रित हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी द्वारा 20 जून 2024 को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें मौजा चकमुबारक/जमीन तरसडा (गरबोड़ा) में टाउन एरिया का पानी सदियों से गिरता है जो जल संचय और पानी निकास के लिए एकमात्र गड़ही है। उसी के भू-भाग में टाउन एरिया का रास्ता है। जिसे सीमांकन कराकर नगर पंचायत के भूखंड से नाली निकास एवं रास्ता के लिए स्थलीय पैमाइस के लिए आवेदन किया गया था। प्रार्थना पत्र के सापेक्ष में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर द्वारा 24 जून को राजस्व टीम गठित की गई थी। राजस्व टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जैसे ही स्थलीय व अभिलेखीय निरीक्षण आरम्भ किया। वैसे ही एक पक्ष के साबिर खान के परिजन आफताब अंसारी के दरवाजे पर लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और आफताब अंसारी के परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लाठी डंडा व ईट पत्थर जमकर बरसाए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। तब तक एक आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर दे दिया गया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है

Related Articles

Back to top button