Azamgarh news:”सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम”- चंद्रशेखर सिंह “विपिन”

रिपोर्ट:राहुल पांडे

आजमगढ़:”सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम”- चंद्रशेखर सिंह “विपिन”हम सब ने ठाना है पर्यावरण बचाना है के अंतर्गत मां केसरी शिक्षा निकेतन अशोका इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में किया वृक्षारोपण किया गया।हरा भरा हो आजमगढ़ अपना के क्रम में विकासखंड मुहम्मदपुर ग्राम सभा अशोकनगर अरारा मे स्थित मां केसरी शिक्षा निकेतन अशोका इंग्लिश स्कूल ने वृक्षारोपण कर अपना योगदान दिया। आपको बताते चलें कि पर्यावरण को देखते हुए विद्यालय की तरफ से छात्र-छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि भीषण गर्मी में आने वाले दिनों में लोगों को निजात मिल सके इस उद्देश्य के साथ आम, अमरुद का बृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय के द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है हम लोगों ने उस जगह का चयन किया जहां पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने पठन-पाठन का कार्य करते हैं यह वृक्ष जब बड़े हो जाएंगे तो हमें छाया भी प्रदान करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक चंद्र शेखर सिंह विपिन ने कहा कि सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम उन्होंने छात्र-छात्रा एवं क्षेत्र के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा आप लोग वृक्षारोपण करें ताकि पर्यावरण हमारा संतुलित रह सकें। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह विपिन,प्रधानाचार्य संदीप कुमार, सिकंदर विश्वकर्मा, आनंद भारद्वाज,सरिता बिन्द,ललिता राजभर, शिवांजलि सिंह,रेखा सरोज, सुषमा बौद्ध,क्षमा सिंह,अकबर, सिद्धार्थ कुमार, गोरख सरोज, वसीम अहमद, नदीम अहमद,सोनी यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button