मनबढो ने रात में ढलवाया मकान का छत व पीलर, वृद्ध महिला ने थाने में की शिकायत

 

मार्टीनगंज – आजमगढ़

दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव निवासिनी एक वृद्ध महिला ने दीदारगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ मनबढ लोगों द्वारा समझौता के बावजूद भी रास्ता की जमीन में रात में पीलर व मकान की छत ढालने का आरोप लगाया है।

 

क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव निवासिनी कमला देवी पत्नी बाबूराम ने प्रार्थना पत्र में बताया कि रास्ते के विवाद में गांव के ही दुलारी, बहादुर, जियालाल व झिनकू से 6 हाथ रास्ता छोड़कर मकान बनाने का समझौता हुआ था, किंतु बीते 23 जुलाई मंगलवार की रात में समझौते के बावजूद भी उपर्युक्त लोगों ने बिना 6 हाथ रास्ता छोड़ें ही मकान की छत व पिलर ढलवा दिए। पीड़ित वृद्ध महिला थाने के चक्कर लगा रही है किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई, वृद्ध महिला कमला देवी का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से ही समझौते के रास्ते पर मनबढो ने मकान व पीलर बनाया है, तथा इस बात को पूछने पर उपर्युक्त लोग गालियां देते हुए मारने पीटने पर आमदा हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button