आजमगढ़:जमीनी विवाद में गोली मारने का आरोप घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर जांचमे जुटी पुलिस

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर बंधे के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार गोली युवक के बाएं हाथ में लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया दिया। घायल युवक का नाम दीप्ति साहनी पुत्र हरिनाथ साहनी निवासी कोल बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ बताया गया है।जानकारी होते ही मौके पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उसके पड़ोसी से नाली का विवाद काफी पुराना चल रहा है। जिसमें कुछ दिन पहले दीप्ति साहनी और दरोगा साहनी जेल जा चुके हैं। इसी रंजिश के चलते संभवत यह घटना हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा और मुल्जिम जेल की सलाखों के पीछे होंगे।



