श्री प्रकाश सिंह को तांडव सेना का बनाया गया राष्ट्रीय संगठन मंत्री

समाज सेवा में अग्रसर रहने वाले बनारस निवासी श्री प्रकाश सिंह को तांडव सेना का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया। दिल्ली कार्यालय पर तांडव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगबीर सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद बनारस निवासी श्री प्रकाश सिंह को यह महत्वपूर्ण पदभार दिया गया । आपको बताते चलें कि श्रीप्रकाश सिंह पिछले 20 वर्षों से त्रिशूल सेवा समिति में जुड़े हुए हैं जो कांवरियों के लिए जगह-जगह सभी निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराती है। जैसे ही श्रीप्रकाश सिंह को तांडव सेना का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया पूरे क्षेत्र एवं त्रिशूल सेवा समिति में हर्ष का माहौल है और श्रीप्रकाश सिंह को पूरे देश में संगठन विस्तार की भी जिम्मेदारी दी गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र प्रताप सिंह, संगठन महामंत्री मंत्री देवेंद्र सिंह परमार, उपस्थित श्रीप्रकाश सिंह ने तांडव सेना के मुख्य संरक्षक राजा भैया एवं सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझे मिली इस नई जिम्मेदारियों का मैं बखूबी पालन करूंगा और आने वाले समय में पूरे देश में तांडव सेना का विस्तार होगा इस समय तकरीबन 10 राज्यों में तांडव सेना का विस्तार हुआ है जो समाज सेवा के साथ ही साथ लोगों की मदद भी करता है। श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि तांडव सेना सनातन धर्म के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका गठन किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button