इन राज्यों के पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

Policemen of these states will be honored on Independence Day

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से बाकायदा सूची जारी की गई है। इसमें उन सभी के नाम दर्ज हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाना है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड और सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के कुल 1037 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। एडीजी नीरजा वोरुवुरु और एआईजी मनमोहन कुमार का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।इसके अलावा, सात अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। देहरादून में उधमसिंह नगर जनपद के पांच पुलिस अधिकारी को विशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।विभिन्न राज्यों की पुलिस को भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के 18 जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें उन पुलिसकर्मियों का भी नाम शामिल है, जो अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर में शामिल थे। डीएसपी नवेंदु सिंह और विमल कुमार सिंह का नाम वीरता पदक के लिए तय हुआ है।उत्तर प्रदेश के दो डीएसपी नवेंदु कुमार और विमल कुमार सिंह के अलावा इंस्पेक्टर राजीव चौधरी, जितेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और ज्ञानेंद्र कुमार राय के नाम हैं। इसके अलावा, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान, जितेंद्र प्रताप सिंह, जयवीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, रईस अहमद जैसे पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।मध्य प्रदेश के 69 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें से 7 पुलिस अधिकारी को वीरता पदक मिलेगा। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्‍य मिश्रा (1 बार), निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रामपदम शर्मा (1 बार), उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रमेश विश्‍वकर्मा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा अंशुमान सिंह चौहान (1 बार), उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट अतुल कुमार शुक्‍ला (1 बार), उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट मनोज कुमार कापसे को प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button