आजमगढ़:सरकारी खदान से 10 बोरी चावल चोरी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़: जहानागंज थाने की पुलिस ने सरकारी खदान से 10 बोरी चावल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, वादी रामनवल कनौजिया S/O स्व0 नन्हकू राम ग्राम नेतपुर पो0 बड़हलगंज जहानागंज आजमगढ़ द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि मेरे गांव के जिनोद यादव S/O रामवृक्ष यादव व संदीप यादव व मनीष यादव उक्त सभी लोग मेरे गोदाम जो मेरे बाग मे है
दिनांक 14.06.2024 की रात्रि मे गोदाम का करकट हटाकर सरकारी खादान्न 10 बोरी चावल चोरी कर ले गये जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 303/2024 धारा 457/380 भादवि बनाम जिनोद यादव , संदीप यादव व मनीष यादव के पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. सुधांशु मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है।शनिवार को उ.नि. सुधाशु मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष यादव पुत्र हवलदार यादव निवासी ग्राम नेतपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को बड़हलगंज बाजार से समय करीब 10.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



