आजमगढ़ के दो युवको की पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट से दर्दनाक मौत,इलाज करवा कर घर आते समय हुआ हादसा

Azamgarh:

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़:आजमगढ़ जिले के रहने वाले चार युवक जो धीरेंद्र की हृदय की बीमारी को दिखाने के लिए लखनऊ गए थे लखनऊ से बीमारी का उपचार करवा कर घर आते समय जब बोलोरो गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 156 पर पहुंची थी तभी इलाज करवाने गए धीरेंद्र को शौच लग गई शौच की बात कहने पर गाड़ी ड्राइवर गाड़ी को पीलर नंबर 156 के पीली पट्टी के अंदर गाड़ी को साइड में लगा कर खड़ी कर दिया इसके बाद धीरेंद्र अपने पुत्र संदीप के साथ शौच के लिए चले गए तभी अचानक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने पहले से खड़ी बोलेरो गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में बैठे हुए दो युवक गणेश यादव और महेंद्र वह दोनों हुई उस जोरदार टक्कर से बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसको आनन फानन में वहां पर पहले से उपस्थित एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर अंबेडकर नगर ले जाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा उनको मृतक घोषित कर दिया गया । पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में एक महिला उपनिरीक्षक की होने की पुष्टि की गई है । इस हुई घटना में महिला उपनिरीक्षक भी बुरी तरह से घायल हो गई थी । खबर बनाने तक मिली जानकारी के अनुसार।

Related Articles

Back to top button