आजमगढ़:हत्या का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा विजय सिंह उर्फ झब्बर सिंह पुत्र स्व0 परशुराम सिंह ग्राम बड़ौरा बुजुर्ग थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 11.12.2021 को विपक्षी 1. राकेश सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह 2. दिनेश सिंह पुत्र श्यामनायन सिंह 3. अजीत सिंह पुत्र राकेश सिंह 4. मिथिलेश सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह 5 लल्लू उर्फ रूपेश सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासीगण बड़ौरा बुजुर्ग थाना जहानागंज आजमगढ़ ने पुराने विवाद को लेकर वादी तथा
वादी के पट्टीदार अजीत सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह व भरत सिंह को गाली गुप्ता देते हुए मारा-पीटा तथा जाँन से मारने की धमकी दिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 242/21 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मुरारी मिश्रा द्वारा किया जा रहा है । विवेचना के क्रम में मेडिकल व एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 307 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू चलाये गये अभियान के तहत आज दिनांक 26.08.2024 को उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिनेश सिंह पुत्र श्यामनरायन सिंह निवासी बड़ौरा बुजुर्ग थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र करीब 61 वर्ष को अकबलेपुर मोड़ से समय करीब 09:55 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।



