डॉक्टर अशोक गुप्ता को भारत न्याय पुरस्कार से सम्मानित किया गया दिल्ली में

संवाददाता सुनिल ज्ञानदेव भोसले
दिल्ली
आज रोजी को दिल्ली के मंडी हाउस स्थित एल.टी.जी. ऑडिटोरियम में एक्टर और बॉलीवुड एक्टर श्री राहुल भुचर ,जिन्होंने हमारे राम और अयोध्या के राम इस धारावाहिक में राम की भूमिका अदा की है उनके द्वारा डॉक्टर अशोक गुप्ता को भारत न्याय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर नेशनल इंचार्ज रिसर्च एंड पॉलिसी ओबीसी मोर्चा के श्री विनय चौधरी जी तथा भारतीय युवा सेवा संगठन के श्री मोहित नारायण जी तथा एक्टर डॉक्टर सजीन स्वीनजी , भारत न्याय पुरस्कार और डिस्प्यूट रेजोल्यूशन हब के संस्थापक डॉक्टर मोक्षा नारायण राम अभी मुल्लाजी तथा प्रमुख अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी उपस्थित थे । इस अवसर पर देश के विभिन्न कोनो से वकील, समाज सेवक ,तथा देश में हो रहे लैंगिक अत्याचार से संबंधित विभिन्न एनजीओ के प्रमुख उपस्थित थे। यह पुरस्कार भारत सरकार के वाणिज्य और सामाजिक न्याय विभाग की ओर से दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक गुप्ता को उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया गया यह सम्मान मिलने पर डॉक्टर गुप्ता के मित्र तथा सहयोगी और विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने उनको बधाई दी ।



