आजमगढ़ के रहने वाले युवक की भिवंडी में हत्या,वफा कॉन्प्लेक्स में वारदात को दिया अंजाम

रिपोर्ट:लाइक शेख
आजमगढ़ के रहने वाले युवक की भिवंडी में हत्या,28 वर्षीय फरहान को दो लोगों के बीच चल रहे झगड़ा में बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया जिसकी कीमत उनको अपनी जान के कीमत दे कर चुकानी पड़ी।वफ़ा कॉम्प्लेक्स के पास दो-तीन युवक एक नाबालिग लड़के की पिटाई कर रहे थे.उनका झगड़ा बढ़ता देख फरहान ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पीट रहे युवकों को समझाने की कोशिश की. आप इस बच्चे को क्यों पीट रहे हैं? अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसके परिवार को फोन करें और कहें कि वे यहां न लड़ें।कुछ देर बाद ये तीनों युवक फिर से इलाके में आये और फरहान शेख को वफा कॉम्प्लेक्स इलाके में अकेला पाकर उस पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में फरहान शेख गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शरीर से काफी खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान फरहान की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने पर शांतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया.उधर, शांतिनगर पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या का मामला दर्ज



