हिंद एकता टाइम और सुपर फास्ट टाईम की बात आजमगढ़ आर एम के साथ

मनचाहे ढाबा पर सरकारी बस चालक और परिचालक बसों को खड़ा करके पैसैंजरों के पाकेट का शोषण कराने वाले और फ्री में राशन घोरटने वाले चालक परिचालक हो जाएं सावधान:आर एम आजमगढ़

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:सड़क सुरक्षा पखवारा अभियान के तहत हिंद एकता टाइम और सुपर फास्ट टाइम पेपर की एक मुलाकात आजमगढ़ आर एम मनोज कुमार बाजपेयी के साथ हुई ।हिंद एकता टाइम और ससुपर फास्ट टाइम के संबाद्दाता रोशन लाल से बात करते हुए आजमगढ़ आर एम मनोज कुमार बाजपेयी ने कहा कि रोडवेज चालक परिचालक के अलावा प्राइवेट चालकों से भी निवेदन किया गया है कि आप लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।दारू पीकर सरकारी बस चलाने वाले चालक परिचालक के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो दारूबाज चालक परिचालक के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पैसेंजर को मनचाहे ढाबे पर चालकों परिचालकों द्वारा ले जाकर बस खड़ी करके नाश्ता पानी करा करा कर पसिंजरों की जेब के शोषण के सवाल पर तथा खुद को फ्री मे भोजन घोटने सवाल पर उन्होंने कहा कि लांग रोड पर सरकार द्वारा अनुबंधित ढाबा बनाया गया है अगर उस ढाबे पर चालक परिचालक बस नही खड़ा करते हैं और मनचाहे ढाबे पर खड़ा करते हुए पायेगए तो ऐसी हालत मे दोनों लोगों की जेब से ₹1000 का जुर्माना काटा जायेगा तथा दण्डनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button