Azamgarh news:थानाध्यक्ष ने मोहर्रम ताजियादारों की बैठक कर मार्ग का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:मुहर्रम के ताजियों को लेकर थानाध्यक्ष दीदारगंज नदीम अहमद फरीदी ने गुरुवार को क्षेत्र के कुशवां, कुशलगांव में मोहर्रम ताजियादारों की बैठक कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि ताजियों का जुलूस परंपरागत मार्ग से शांतिपूर्वक निकाले । कोई नई परंपरा शुरू करने का प्रयास ना करें, तथा किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न ना होने दें। थानाध्यक्ष ने ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। ताजियादारों के साथ बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकालें तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। त्यौहार में कोई भी व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



