Azamgarh news:घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नगदी उठा ले गए चोर

आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में एक व्यक्ति के घर शनिवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रूपये के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए।बताते चलें कि थाना क्षेत्र गंभीरपुर के परशुरामपुर गांव मे पतिराम सरोज पुत्र मुंशी सरोज प्रतिदिन की भांति शनिवार की रात्रि खाना खाने के बाद सपरिवार छत पर सोने चले गए रात्रि में घर के पिछले दरवाजे से अज्ञात चोर घुसे और बड़े बक्से को तोड़कर उसने रखा गहना, नगदी लेकर फरार हो गए सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर अवाक रह गए ।इसकी सूचना पतिराम ने गंभीरपुर पुलिस को दिया पुलिस पहुँचकर जब खोजबीन किया तो घर के पीछे कुछ दूरी पर सफेदा के पेड़ के नीचे छोटा बक्सा व कुछ सामान बिखरा पड़ा हुआ था । पतिराम के मुताबिक संजय सरोज की पत्नी अनीता का 2 जोड़ी मीना, 4 जोड़ी पायल, एक हार, 5,000 नगद व प्रकाश की पत्नी चंद्रकला का दो सोने की चैन, बाली, आयरन, दो पायल, एक हार, दो बाली, एक मंगलसूत्र, मीना, तथा 3000 नगद व सहारा बैंक के कुछ जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक चोरी के संदर्भ में परिवार के तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी थी।



