Azamgarh News:सेवा संकल्प अभियानः सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, सरकारी की उपलब्धियों, विकसित भारत 2047*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

सेवा संकल्प अभियानः सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, सरकारी की उपलब्धियों, विकसित भारत 2047*

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक) द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जायेगा*

*सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान*

12 प्रमुख कार्यक्रमों को क्रियान्वित कर मनाया जायेगा सेवा संकल्प अभियान*

सभी विभागों के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में छूटे/वंचितों को किया जायेगा आच्छादित- जिलाधिकारी*

*सेवा संकल्प अभियान: जन कल्याणकारी उपलब्धियों तक जन-जन पहुंचाने सहित प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जायेगा*

आजमगढ़, 11 सितंबर 2026/

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के रूप मे मनाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जायेगा तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जायेगा।

 

सीडीओ ने बताया कि अभियान का मूल भाव एवं दृष्टि के अन्तर्गत 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण: माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा और आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान किया जायेगा। केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जायेगा। विकसित भारत 2047 के तहत युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जायेगा।

 

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत केन्द्र सरकार की पिछले 12 वर्षों एवं राज्य सरकार की पिछले 10 वर्षाें में किये गये समस्त विकास कार्याें एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का विधानसभावार, विकास खण्डवार एवं ग्राम पंचायतवार विस्तृत कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक लाभार्थीपरक योजना में अधिकाधिक लाभार्थियों को आच्छादित किया जायेगा।

 

जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं डीईएसटीओ आरडी यादव ने अभियान के अन्तर्गत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर बल देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ के अन्तर्गत प्रधानमंत्री के 25 वर्षोें के जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना एवं विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्डों में दिव्यांग कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 17 सितम्बर सेवा दिवस पर मण्डलीय व महिला अस्पताल मे फल वितरण एवं रक्तदान शिविर के साथ ही विश्वकर्मा जयंती पर 200 टूलकिट का वितरण किया जायेगा। जनपद के 10 प्रमुख स्थलों- भंवरनाथ मंदिर, एकलव्य घाट, चन्द्रमा, दुर्वासा, दत्तात्रेय ऋषि आश्रम, अग्रसेन चौराहा, नरौली तिराहा, कुंवर सिंह उद्यान सहित विकास खण्ड में बने शहीद स्थल, तहसील मुख्यालय, समस्त सरकारी भवनों, अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन की टंकी, पंचायत सचिवालय सहित जनपद के शहरी व ग्रामीण सभी घरों पर सायं 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा। दीप के साथ फोटो सेल्फी लेते हुए आशीर्वाद का दीया हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया जायेगा।

 

दूसरा-17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा के अन्तर्गत बच्चों की कल्पना के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जायेगा। इस दौरान जनपद के सभी बेसिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा 9 से 12 के सभी कालेजों में निबंध प्रतियोगिता, समस्त डिग्री व उच्च शिक्षा विद्यालयों में भाषण, डीबेट, क्विज प्रतियोगिता ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’’ की थीम पर आयोजित होगी। सभी कालेजों के सभी आयोजनों के प्रथम तीन विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित विजेता आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु लखनऊ जायेंगे और मुख्यमंत्री जी के डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

 

तीसरा- ‘‘नमो सेवा गाथा’’ (नुक्कड़ नाटक मंचन) के अन्तर्गत 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं एवं देश में आए बदलाव की कहानी को सरल, भावनात्मक एवं संगीतपूर्ण नाटक के माध्यम से गांव-गांव एवं शहर तक पहुंचाया जायेगा। 25 से 30 मिनट की मानकीकृत रिकार्डेड प्ले पर आधारित सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत की जायेगी। प्रत्येक विधान सभा में 7 कार्यक्रम सहित कुल 10 विधान सभाओं में 70 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

चौथा- ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर के मध्य आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सार्वजनिक सम्मान तथा माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मंे पहुंचाया जायेगा। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर 3 दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान व प्रमाण पत्र वितरित किया जायेगा। साथ ही हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन सहित बच्चों को कॉमिक्स बुक, पौष्टिक फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जायेगा।

पंचम- ‘‘सेवा की कहानी’’ (डिजिटल व रील अभियान) के अन्तर्गत सरकार की योजनाओं से जिन नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, ऐसे नागरिकों की वास्तविक कहानी देश के सामने लायी जायेगी। जनपद की वृहद अवस्थापना एवं जनोपयोगी परियोजनाओं/योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव पर 60 सेकण्ड की रील्स, जिसमें बनाने वाले का नाम, स्थान, जिला एवं योजना का विवरण दर्ज हो। ग्राम से लेकर जिला मुख्यालय तक समस्त विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से हुए बदलाव की रील युवा इंफ्लूएंसर्स/यूट्यूबर/जनमानस द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया जाये। आवास, स्कूल, पंचायत भवन, अन्नपूर्णा भवन, लाइब्रेरी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से आच्छादित छात्र/छात्राएं, सरकारी राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी, आयुष्मान कार्ड धारक, शौचालय आदि योजनाओं के लाभार्थी अपने जीवन में आए बदलाव, अपना फीडबैक बताते हुए रील्स बनाकर अपलोड करें। चयनित उत्कृष्ट रील्स बनाने वालों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा। ‘‘सेवा की कहानी’’ (इंफ्लूएंसर्स कनेक्ट) के अन्तर्गत जनपद के इंफ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कन्टेन्ट क्रिएटर को उन स्थानों पर ले जाना, जहां बड़े बदलाव परिलक्षित हो रहे हों, ताकि वे स्वयं देखकर उसकी कहानी देश को बताएं।

छठवां- ‘‘सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत 7 अक्टूबर को 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना एवं विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेनाः ज्योति सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की पहचान बने। जनपद के नरौली चौराहे पर सेवा कलश की स्थापना की जायेगी, जिसमें जनपद के विभिन्न कोनों से पैदल, साइकिल, बाइक रैलियों का नरौली चौराहे पर आगमन होगा, तथा प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखेंगे और सुनेंगे। इस अवसर पर विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया जायेगा।

8वां- ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के अन्तर्गत 25 निर्धारित सेवा गतिविधियों में व्यापक जन सहभागिता- रक्तदान शिविर, अनाथालय/वृद्धाश्रम भ्रमण, वृक्षारोपण, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, एक गांव गोद लें-सेवा कार्य, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउन्सिलिंग, वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प, नशा मुक्त भारत, पोषण एवं एनीमिया, सड़क सुरक्षा जागरूकता, जल संरक्षण एवं जल श्रोत सफाई, कचरा पृथकरण एवं कम्पोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इण्डिया, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण, वोकल फार लोकल, गौशाला में सेवा एवं सरकारी योजनाओं की जागरूकता कर सेवा किया जायेगा। प्रत्येक विधान सभा में न्यूनतम 2 स्थलों का कायाकल्प करने हेतु नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान कर माय भारत पोर्टल पर वीडियो तस्वीर अपलोड कर डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे। मण्डलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, प्रत्येक विधान सभा में एक गौशाला तथा एक अमृत सरोवर पर श्रमदान की व्यवस्था तथा जनपद स्तर पर गौरीशंकर घाट की साफ-सफाई की जायेगी।

9वां- ‘‘सेवा सेतु अभियान ’’ के अन्तर्गत विकास खंड स्तर 7 दिवसीय शिविर आयोजित कर जनपद वासियों से लाभार्थी तक, एक ही स्थान पर। प्रत्येक नागरिक को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाये बिना शिविर में ही योजनाओं का लाभ दिया जाए। प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में 5 से 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर/स्टाल्स का आयोजन किया जायेगा। जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जायेगी। प्रत्येक विधानसभा में दिव्यांग कल्याण शिविर आयोजित होगी। वंचित लोगों का ऑन द स्पॉट फार्म भरकर पात्रता सत्यापन कर एवं शिविर के अंत तक वित्तीय स्वीकृति कर दी जायेगी।

10वां- ‘‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’’ के अन्तर्गत आभार एवं संकल्प की रंगोली, जिसमें प्रधानमंत्री जी प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत का सपना दर्शाया जायेगा। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में 108 मीटर व्यास की मानव समूह रंगोली का आयोजन किया जायेगा। साथ ही समस्त विकास खण्डों में केवल प्राकृतिक सामग्री का उपयोग-फूल, प्राकृतिक रंग, अनाज, मिट्टी की रंगोली बनायी जायेगी, जिसमें कलाकारों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित रहेगी। यह रंगोली कार्यक्रम जनपद के सभी बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा के सभी कालेजों में आयोजित किया जायेगा।

11वां- ‘‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’’ के अन्तर्गत जनपद के युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप, प्रोफेशनल, कार्पोरेट, इनोवेटर तथा जमीनी स्तर पर नये समाधान विकसित करने वाले लोगों को एक मंच पर जोड़ा जायेगा। सुहेलदेव विश्वविद्यालय, राजकीय मेडिकल कालेज, राजकीय इंजी0 कालेज देवगांव सहित उच्च शिक्षण के सभी कालेजों में युवाओं द्वारा नई पहल, नवाचार, स्टार्टअप आदि की प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

12वां- ‘‘सुशासन सेवा संवाद’’ के अन्तर्गत 17 अक्टूबर को देशभर से आए प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधि सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री जी का सम्मान करेंगे और विकसित भारत का संकल्प लेंगे। जनपद स्तर पर जनसेवा महाकुंभ का आयोजन हरिऔध कला केन्द्र में आयोजित होगा।

अभियान के 12 प्रमुख कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएं, ग्राम चौपाल एवं सीधी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अन्त्योदय वर्ग को आच्छादित किया जायेगा। डीडीओ संजय कुमार सिंह ने सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी विभागों को अगले 01 दिन में माइक्रो लेवल पर कार्ययोजना प्लान डीईएसटीओ को प्रेषित करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीईएसटीओ आरडी यादव, डीपीआरओ कुमार अमरेन्द्र, एसीएमओ डॉ0 उमाशरण पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button