Azamgarh News:आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

 

चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को मिल रही सेवाओं का लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष की दिवंगत माता के आवास पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

 

आजमगढ़, 11 सितम्बर 2026।

मा0 उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ब्रजेश पाठक ने आज जनपद आजमगढ़ के विकास खंड ठेकमा अंतर्गत ग्राम जिवली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य केंद्र की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान मा0 उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें तथा कमियों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।

 

इसके उपरांत मा0 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ग्राम जिवली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर विनोद राय के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती जमुरता देवी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर द्वय जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं विनोद राजभर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, एसीएमओ डॉ. उमा शरण पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button