भाजपा सरकार में नहीं मिल रहा है किसी को भी न्याय: लाल बिहारी
समाजवादी पार्टी औराई विधानसभा की हुई जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नेता लाल बिहारी यादव ने सोमवार को औराई विधानसभा के समाजवादी पार्टी की जोन, सेक्टर, एवं बूथ प्रभारी की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सभी लोग आज से ही विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी में लग जाए। तैयारियां बूथों पर दिखना चाहिए। जो जिम्मेदारियां आप लोगों के कंधे पर है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते और समझते हैं। आपकी ताकत ही समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सत्ता तक पहुंचाएंगी। बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी और सेक्टर प्रभारी ही समाजवादी पार्टी की रीड होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जुल्म, ज्यादती चरम पर है। भाजपा सरकार में तानाशाही हावी है। नौकरशाही निरंकुश है और वें जनता तथा गरीबों के साथ न्याय करने के बजाय अन्याय, अत्याचार कर रहे है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान गरीब, महिलाएं सभी के साथ जुल्म हो रहा है। तानाशाही ऊपर से लेकर नीचे तक है। देश की राजधानी से प्रदेश की राजधानी तक में अधिकारियों के दुर्व्यवहार और अपमान से आहत किसान महिला और पुरूष इस सरकार में न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों की जमीन हड़पी जा रही हैं। जनता अन्याय, अत्याचार और धोखा व प्रताड़ना से आहत है। प्रदेश की जनता 2027 मे डबल इंजन की सरकार को उखाड़कर फेंक देंगी।
इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, रामयज्ञ पाल, सलाउद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, सूबेदार विश्वकर्मा, चक्रधारी यादव ,विद्या पासी, संजय मौर्य, रामधनी यादव व इजहार अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता केश नारायण यादव ने की।




