घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर मोहल्ले में एक 30 वर्षीय युवक ने 9 व 10 सितंबर की रात में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर रात के ही समान पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

उक्त मोहल्ले के निवासी मनीष सरोज पुत्र संजय सरोज घर के प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। रात के किसी समय परिवार के लोग जब घर के प्रथम तल पर पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए मनीष को आवाज दी। लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बंद कमरे के दरवाजे को तोड़कर फांसी के फंदे से लटक रहे युवक का शव नीचे उतारकर मौके का मुआयना किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पिता की मानें तो मनीष ने काफी शराब पी रखी थी। शराब पीकर घर आने के बाद परिवार में कुछ कहा-सुनी हुई। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी हो गई थी। जिन्हें 2 वर्ष की एक पुत्री है। इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Related Articles

Back to top button