अलग अलग सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक सहित सहित तीन की मौत, मारनेवालों में दो सरकारी कर्मचारी भी,बेमेतरा बिलासपुर में हुआ बड़ा हादसा

रिपोर्ट:रोशन लाल
रायपुर। बेमेतरा में १० बटा ११ की रात को सड़क हादसे में दो शासकीय कर्मचारियों की मौत हो गई ।ये हादसा कोबिया चौक के पास हुआ, जहां एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक स्कूल में शिक्षक था, जबकि दूसरा बेमेतरा जिला न्यायालय में बाबू के पद पर तैनात था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कराकर शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं बिलासपुर के पेंड्रीडीह बाईपास पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में ट्रक चकना चूर होगया और ड्राइवर की केबिन में ही दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को जेसीबी लगाकर हटाया, जिसके बाद केबिन में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया।मौत की सूचना जैसे ही तीनों मृतकों के घर पहुंची।लोगों के घरों में कोहराम मच गया।



