महिला अपराधों से संबंधित मामलों में करें प्रभावी कार्रवाई: डीएम
अभियोजन कार्यों, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। डीएम विशाल सिंह सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में
अभियोजन कार्यों, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन राजपाल कैथल सहित समस्त सहायक अभियोजन अधिकारी व अपर शासकीय अधिवक्ता को अभियोजक को संबंधित मामलों के निष्पादन में तीव्र प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए ससमय कार्रवाई करें। हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम न्याय समय से दिला सके। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सभी संबंधित पक्षों में समन्वय का होना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि सभी पक्ष आवश्यक कागजात या प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए ससमय संपर्क करें। डीएम ने महिला अपराधों व पाक्सों एक्ट से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने को न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अभियोजन कार्यों व कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन की समीक्षा बैठक में अवैध असलहा, आबकारी अधिनियम, संवेदनशील धाराएं, गैगेस्टर, मादक पदार्थो की तस्करी आदि बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान एआरटीओ राम सिंह द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ.संतोष चक ,संयुक्त अभियोजन अधिकारी, अपर शासकीय अधिवक्ता, सीओ चमन सिंह चावड़ा, एआरटीओ राम सिंह, डीआईओएस अंशुमान, जिला प्रोवेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया, बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।



