डीएम ने ई-आफिस प्रणाली क्रियान्वयन का किया शुभारंभ
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी कार्मिकों को दिलाया गया प्रशिक्षण

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। कार्यालयों को पेपर लेस तरीके से एक पटल से दूसरे पटल एवं एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक भेजने एवं पत्रावलियों एवं फाइलों आदि का डिजिटाइजेंशन करने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ई-आफिस प्रणाली का शुभारंभ किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से जहां कार्य करने में सुगमता होगी। वहीं डिजिटल रिकार्ड को भी सुरक्षित करने में मद्द मिलेगी। ई-आफिस प्रणाली पेपर लेस होने के साथ ही साथ सभी प्रपत्रों के आनलाइन होने के कारण उनमें होने वाली त्रुटि की आशंका भी समाप्त होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि शासन के मंशानुरूप राजस्व कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली लागू करते हुए कार्य प्रारंभ करें। किसी भी स्तर पर कठिनाई आने पर एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से सम्पर्क कर समाधान किया जा सकता हैं। इस अवसर पर संयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ई-आफिस क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण भी दिलाया गया। सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि ई-आफिस का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में ऐसा वातावरण बनाना हैं। जो कागजी दस्तोवजों और फाइलों के उपयोग को कम करता हैं तथा कार्यालय वर्क फ्लों को सुव्यवस्थित करके प्रक्रिया में गति प्रदान करने में मद्द करता हैं।
इस मौके पर एसडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक मिश्र, जिला सूचना अधिकारी डॉ.पंकज कुमार, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव के अलावा कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।



