नगर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा पंडालों में की गई स्थापित

शाम के समय पूजा पंडालों पर भगवान श्रीगणेश का दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहा है भक्तों की भीड़ 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर में जगह-जगह भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को पंडालों में स्थापित कर दिया गया है।पंडालों में सुबह से लोग पूजा अर्चना कर सिद्धिविनायक को प्रसन्न करने में लगे हैं। नगर के अहमदगंज गजिया में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर लोग पूजा-पाठ करने में लगे हुए हैं। मंदिर में भगवान श्रीगणेश का दर्शन-पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।

मंदिर सहित पूजा पंडालों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को स्थापित कर वहां पर आयोजकों द्वारा खास तरह के फूलों से भगवान गणपति के पंडाल को सजाया गया है। जो काफी मनमोहक लग रहा है। अगले दो दिनों तक पूजा पंडालों में भगवान श्रीगणेश की आराधना की जाएगी। वहीं 17 सितंबर को श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकालकर औराई के उगापुर में स्थित नहर में विसर्जित किया जाएगा। नगर में इस समय हर तरफ श्रीगणेश उत्सव की शोर है। सभी पूजा पंडालों पर लगाएं गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों से धार्मिक गीत बज रहे हैं। वहीं सुबह-शाम के समय भगवान श्रीगणेश की आरती की जा रही है। जहां पर प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय भगवान श्रीगणेश का दर्शन और पूजन करने के लिए तो भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम के समय तो अधिक भीड़ भाड़ होता दिखाई दिया। पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों में बज रहे धार्मिक गीतों के कारण नगर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। नगर के अज़ीमुल्ला चौराहा, मर्यादपट्टी, चौरी रोड, पकरी तिराहा, रजपुरा चौराहा आदि स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडालों में स्थापित किए गए भगवान श्रीगणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए लोगों की अधिक भीड़-भाड़ देखी गई।

Related Articles

Back to top button