भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला शोभायात्रा 

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस के जवानों की तैनाती  शोभायात्रा में शामिल लोग चल रहे थे नाचते-गाते

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा मंगलवार को सांय के समय 6 बजे नगर से निकला गया। शोभायात्रा में शामिल लोग भक्ति रस में डूबे हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। वही डीजे की धून पर शोभायात्रा में शामिल पुरुष व महिला संग बच्चे नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उठाते तथा पटाखा फोड़ते हुए चल रहे थे। श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती रही।

आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सायं के समय बारिश बंद होने के बाद नगर सहित नई बाजार में स्थापित किए गए सभी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं शाम के समय से मेन रोड पर आनी शुरु हो गई थी। जहां नगर के मर्यादपट्टी एकमा तिराहे पहुंचकर सभी प्रतिमाएं इकठ्ठा हुई। वहां पर नम्बर आदि दिया गया। शाम 6 बजे से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए नगर के अजीमुल्लाह चौराहा से प्रस्थान करना शुरु कर दी थी। जिसमें शामिल लोग डीजे की धून पर नाचते व थिरकते हुए शोभायात्रा के साथ आगे बढ़ रहे थे। वही अबीर व गुलाल को उड़ाते हुए साथ ही साथ पटाखे को फोड़ते हुए चल रहे थे। हालांकि भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के मद्देनजर नगर के अजीमुल्लाह चौराहा सहित अन्य स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। लेकिन बरसात होने के कारण भंडारा फीका पड़ गया। जिस हिसाब से विसर्जन शोभायात्रा में लोग शामिल रहते थे। बरसात के कारण उतनी भीड़-भाड़ नहीं रही। शोभायात्रा के मद्देनजर एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी डॉ.तेजवीर सिंह, एसडीएम भान सिंह, सीओ अजय कुमार चौहान व तहसीलदार संजय कुमार नगर के अजीमुल्लाह चौराहा पर बने कैंप में बैठकर निगरानी करते दिखें। नगर पालिका परिषद के ईओ धर्मराज सिंह कैंप में बैठकर सफाई नायकों को दिशा-निर्देश देते रहें। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी मय हमराहियों के साथ चक्रमण करते दिखे। शोभायात्रा के मद्देनजर जनपद पुलिस के साथ ही मिर्जापुर व सोनभद्र के पुलिस की तैनाती रहीं। मिर्जापुर के निरीक्षण अपराध सदानंद सिंह द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही थी। सादे वर्दी में सुरक्षा कर्मी अराजक तत्वों पर नजर रखें हुए थे। इसके साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी तैनात रहे। शोभायात्रा अपने परंपरागत ढंग से रवाना हुआ। नगर के कल्लन शाह तकिया के पास स्थित जामा मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। औराई स्थित उगापुर पहुंचने के बाद सभी प्रतिमाओं को नहर में विसर्जित किया गया। वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, डीएम सिंह गहरवार, ओम सिंह, राहुल पांडेय, अरविंद मौर्य, प्रिंस गुप्ता, अजय सिंह, अभिषेक जायसवाल, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्म जायसवाल, सत्यशील जायसवाल, सुभाष चंद्र मौर्य, गिरधारी लाल जायसवाल, मनीष मौर्य, संतोष उर्फ़ देवा जायसवाल, दिलीप दूबे, लवकेश सिंह, करुणाशंकर दुबे, सुजीत यादव, सहाबुद्दीन खां आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button