सपा विधायक जाहिद बेग के पुत्र को पुलिस ने किया गिरफतार
उनके आवास पर नाबालिग द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में मृतका को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने के संबंध में किया गया था पुलिस द्वारा धारा-108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट सुरेश पांडे
भदोही। कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर नाबालिग द्वारा की गई आत्महत्या के प्रकरण में वांछित चल रहे उनके पुत्र को बुलाकर को गिरफतार कर लिया। पुलिस ने विधायक पुत्र को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। उन पर नाबालिग को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप हैं।
पिछले दिनों विधायक जाहिद बेग के मलिकाना मोहल्ले में आवास के उपरी तल पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ नाजिया नामक एक 17 वर्षीय नाबालिग का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया था।
जो उनके यहां घरेलू काम करती थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया। घटनाक्रम में जांच के दौरान पुलिस को एक तथ्य प्रकाश में आया कि विधायक के आवास पर एक अन्य नाबालिग बच्ची मोनी उर्फ सानिया (15 वर्ष) पुत्री स्व.आलिम निवासी कैथीपुर सर्रोई कोतवाली भदोही उनके यहां दो वर्षों से रहकर घरेलू नौकर के रूप में कार्य कर रही थी। जिसे विधायक के आवास से बरामद किया गया था। नियमानुसार कार्रवाई कर
उसे राजकीय बालगृह (बालिका) खुल्दाबाद प्रयागराज भेजा गया है। मोनी ने अपने बयान में बताया कि घरेलू कार्य से उबकर एवं परिस्थितियों से तंग आकर वहां से भागने की बात मृतका ने घटना से 2-3 पूर्व उससे कहा था। जिससे यह परिलक्षित होता है कि विधायक जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग द्वारा मृतका नाजिया उपरोक्त से इच्छा विरुद्ध कार्य कराया जाता था। जांच में पाया गया कि मृतका नाजिया द्वारा परिस्थितियों से तंग आकर 8 व 9 सितंबर की रात्रि में कमरे में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या किया गया है।आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में विधायक व उनकी पत्नी के विरुद्ध
14 सितंबर को धारा-108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पंजीकृत अभियोग की विवेचनात्मक कार्रवाई व साक्ष्य संकलन के क्रम में पुलिस को विधायक के पुत्र जईम उर्फ सैमी की संलिप्तता प्रकाश में आई है। पंजीकृत अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा आज
प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त जईम उर्फ सैमी भदोही के जौनपुर-भदोही मार्ग मकदुमपुर के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में पुलिस ने जेल भेज दिया।



