सीडीओ ने किया विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक 

जन्म, मृत्यु पंजीयन व सार्टिफिकेट के संबंध में सभी को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने गुरुवार को ज्ञानपुर में स्थित विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उनके द्वारा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीडीओ ने बताया कि विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के निर्देश पर ग्राम विकास, पंचायती राज, नगर विकास, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन व सर्टिफिकेशन के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि बैठक में फिलहाल सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। समस्त संबंधितों को जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में शासन से निर्गत नवीन दिशा निर्देश से अवगत कराया गया है। साथ ही उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी जन्म, मृत्यु डॉ.बीएन सिंह को निर्देशानुसार कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button