स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत आयोजित हुआ स्वच्छता दौड़ व मैराथन

स्वच्छता के लिए खिलाड़ियों व छात्र/छात्राओं ने दौड़ लगाकर जनपदवासियों को किया जागरूक स्वच्छता के लिए दौड़ेगा भदोही कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक चलाए जाने वाले ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2024’’ अभियान जिलाधिकारी विशाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी के पर्यवेक्षण में सभी नगरीय निकायों/ग्राम पंचायतों व विद्यालयों में स्वच्छता दौड़ व स्वच्छता मैराथन आयोजित की गई।

जिला क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय के नेतृत्व में मूसीलॉटपुर स्टेडिय में आयोजित स्वच्छता दौड़ का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी द्वारा किया गया। कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं में-अजित बिन्द, मिराज अली, दीपक, अमन बिन्द, आशिष यादव, सिराज अली, घनश्याम, संदीप मौर्या, राकेश यादव, उत्कर्ष यादव को मुख्य विकास अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता जैनू राम द्वारा शील्ड व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। सीडीओ ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता का होना नितांत आवश्यक है। स्वच्छ परिवेश में ही खिलाड़ियों का विकास होता है। खिलाड़ी सामाजिक व्यक्ति होने के नाते अपने घर परिवार गली मुहल्लों व गॉव वालों को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए उन्हें प्रेरित करते है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय डीघ सहित अन्य कस्तुरबा विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय उमापुर, सहित अन्य प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता दौड़ के साथ छात्र/छात्राओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। जिससे वह अपने घर पर जाकर घर वालों व ग्रामीणों को जीवन में साफ-सफाई की महत्वा से प्रेरित कर सके।

नगर पालिका परिसर भदोही में अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के नेतृत्व में वार्ड पकरी में श्रमदान करते हुए स्वच्छता दौड़ आयोजित किया गया, जिसमें सभासद सहित खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता जल निगम, सफाई कर्मी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद भदोही के सभागार में सफाई कर्मियों को जागरूक करते हुए स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र दूबे एवं डीपीएम नेहा द्वारा बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलाकर व श्रमदान करते हुए जीवन में साफ-सफाई के महत्वा के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत खमरिया में 155 घण्टे महासफाई अभियान के अन्तर्गत भावानाथ पट्टी में श्रमदान कर साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया।

राजकीय पशु चिकित्सालय सूरियावॉ में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी द्वारा झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। युवक मंगल दल द्वारा ग्राम पंचायत चहरपुर कठौता विकासखंड ज्ञानपुर सहित अन्य विकासखंडों में भी स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया तथा श्रमदान कर साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि 546 ग्राम पंचायतों में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सचिव, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी के साथ स्वच्छता दौड़ व स्वच्छता मैराथन आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 अक्टूबर को शैक्षिक संस्थानों, स्कूलों, आगनबाड़ी केन्द्रो में स्वच्छता आधारित निबन्ध, चित्रकला, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, जिगंल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button