पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को किया गिरफतार 

नाबालिग अपहृता को भी किया गया सकुशल बरामद 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। गोपीगंज थाना की पुलिस ने शनिवार को बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफतार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।

उक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष की है। उसको बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के

संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी। प्राप्त सूचना

के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा थाना पर धारा-137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की सकुशल बरामदगी के प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.मीनाक्षी कात्यायन द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला संबंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त मन्ने उर्फ राज किरण पुत्र शिव कुमार निषाद निवासी गुलौरीघाट थाना गोपीगंज को आज गिरफ्तार कर लिया। अपहृता का नियमानुसार अग्रिम विधिक

कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button