स्कूल की प्राइवेट वाहन उतरी सड़क से नीचे, 3 बच्चे घायल 

अस्पताल से सभी बच्चों के प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया उनके घर 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। औराई थाना क्षेत्र के गरौली गांव में संचालित एक स्कूल की प्राइवेट वाहन नकटापुर गांव में सोमवार को सड़क से नीचे उतर गई। जिसके चलते वाहन में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इस दौरान गरौली गांव में स्थित एक स्कूल की प्राइवेट चार पहिया वाहन टाटा सूमो आज सुबह के समय बच्चों को बैठाकर स्कूल जा रही थी। नकटापुर गांव में सडक खराब होने के कारण सूमो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर नीचे चली गई। स्कूल की प्राइवेट वाहन सड़क से नीचे उतरने पर उसमें बैठे बच्चों की चीख-पुकार सुन वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ ही स्कूल प्रबंधन व औराई विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंगरौर मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जिसमें सिर्फ तीन बच्चों को चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को वहां से उनके घर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button