महबूब बेग बनाए गए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा सरकार में मिल रहा है पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ: महबूब बेग
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए महबूब बेग। श्री बेग को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी (अल्पसंख्यक मोर्चा) प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियाम में 22 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2025 तक के लिए नियुक्त किया है जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस अवसर पर श्री बेग ने कहा भारतीय जनता जनता पार्टी की सरकार में पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने का काम किया गया। सरकार द्वारा जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है आज उन सब योजनाओं का सीधे लाभ उन्हें मिल रहा है। श्री बेग ने कहा समाज के दबे कुचले लोग जो पूर्वर्ती सरकार में योजनाओं की आस में बैठे-बैठे आंसुओं से आंखे पथरा गई थी भाजपा सरकार ने उन आंखों के आंसुओं को पोछने का काम किया है। आज उनके चेहरे योजनाओं का लाभ लेते हुए खिल रहे है। श्री बेग ने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा का पताका लहराएगा। और भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। श्री बेग ने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा दलितों, पिछड़ो व अल्पसंख्यको को भाजपा का डर दिखा कर वोटो की सौदागरी करती रही लेकिन अब पिछड़े दलित अल्पसंख्यक जाग उठा है अब सपा इन लोगो के वोटो पर सेंध नही लगा सकती। श्री बेग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालो में एजाज अंसारी, इफ्तेखार अंसारी, हाजी जमील अहमद, हाजी मसऊद उर्फ बाबू, शमशाद अहमद बड़कऊ, सलीम शाह, ओवैस मसऊद, अबसार अहमद अंसारी, जावेद अहमद, इम्तियाज़ अहमद, सब्बीर मंसूरी, सदरुद्दीन अंसारी, जमील खां, राशिद महमूद, सुरेंद्र यादव, जाबिर अली, शेर अली आदि प्रमुख रूप से रहे।