आज आएंगे भदोही में विधानसभा के नेता विरोधी दल 

 

रिपोर्ट अशरफ सांजरी

भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय 25 सितंबर दिन बुधवार को भदोही में आएंगे। जो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भदोही नगर में पहुंचेंगे। जहां पर वें नगर के पचभैया मोहल्ले में स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के पुराने आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू ने दी है।

Related Articles

Back to top button