Month: May 2024
-
दिल्ली

25,753 स्कूली नौकरियां ख़त्म करने के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
डब्ल्यूबीएसएससी द्वारा 2016 में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर की गई 25,753 नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के…
Read More » -
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा। तीसरे चरण…
Read More » -
देश

पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायु सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद रविवार को जिले के कई इलाकों में…
Read More » -
देश

कोविशील्ड वैक्सीन पर सियासत जारी, विशेषज्ञों ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं
कोविशिल्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर कुछ दिनों से सियासत जारी है। विपक्ष सवाल उठा रहा है, तो वहीं…
Read More » -
देश

इकबाल अंसारी ने कहा, पीएम मोदी एक बार फिर बनें प्रधानमंत्री
राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी…
Read More » -
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई की हत्या
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफिया के एक ट्रैक्टर ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की कुचलकर हत्या कर…
Read More » -
उत्तर प्रदेश

यूपी में बीएसपी नेता आकाश आनंद की रैली स्थगित
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की सभी रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। इसके…
Read More » -
उत्तर प्रदेश

दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे को लगा जोर का झटका, वीडियो वायरल
आपने वो गाना तो सुना ही होगा, घूंघट में चांद होगा आंचल में चांदनी, चुपके से देखेगी कि साजन को…
Read More » -
उत्तर प्रदेश

दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे को लगा जोर का झटका, वीडियो वायरल
आपने वो गाना तो सुना ही होगा, घूंघट में चांद होगा आंचल में चांदनी, चुपके से देखेगी कि साजन को…
Read More » -
उत्तर प्रदेश

यूपी: शादी-बारात में अक्सर झगड़े-फसाद की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। कई बार शादियां महज छोटी-मोटी बातों के चलते ही टूट जाती हैं तो कभी दान-दहेज दूल्हा-दुल्हन के रिश्ते में अड़चन बन जाता है।नौबत यहां तक आती है कि लड़की वालें दूल्हे पक्ष के लोगों को बंधक तक बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। यहां नाई को नेग में 100 रुपये नहीं मिलने पर बात बिगड़ गई। नाई को नेग नहीं मिलने पर दूल्हा भड़क गया। दूल्हा और दुल्हन के बीच नेग को लेकर विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और कुछ अन्य लोगों को पकड़ा और एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। लड़की वालों ने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। दूल्हे के बंधक बनाए जाने की जानकारी जब बारातियों को तो वह उल्टे पांव जंगल के रास्ते से भाग निकले। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और बंधक बने दूल्हे को छुड़ाया और सभी को थाने ले आई। थाने में पंचायत के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को तीन तलाक बोल दिया।मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला का है। यहां बुधवार को मुस्लिम समाज मे एक बारात कवाल गांव से आई हुई थी। लड़की वालों ने बारातियों की आव भगत की। इसके बाद निकाह की रस्मे शुरू हुईं। निकाह के बाद अचानक से माहौल खराब हो गया। झगड़े की वजह नाई को नेग में 100 रुपये नहीं मिलना थी। इसको लेकर दूल्हा और बारातियों ने नाराजगी जताई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। हालांकि चर्चा ये भी है कि झगड़ा दहेज मांगने को लेकर हुआ था। निकाह में दान-दहेज की मांग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वर पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल के स्थान पर कार की बात प्रसारित हो रही है। कुछ देर बाद दूल्हे से तीन तलाक कहलाने की भी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गयी।के पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी की और दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया। गुरुवार को देर शाम दोनों पक्षों के व्यक्ति थाने पर इकह्वा हो गये थे। तथा मामले में फैसले के प्रयास की बात बताई गयी। वधु पक्ष ने वर पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने के आरोप लगाये तो दूल्हे ने ज़बरदस्ती तलाक दिलवाने के आरोप लगाये। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गादला गांव में बारात के कुछ व्यक्तियों को घर पर बैठा लेने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर देखा कुछ व्यक्ति बैठे हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है।निकाह के बाद लड़की और लड़के पक्ष के बीच शुरू हुए झगड़े में दूल्हे समेत कुछ अन्य लोगों को भी खामियाजा भुगतना पड़ा। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके साथियों को ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। पुलिस को जब दूल्हे को बंधक बनाए जाने की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंची और दूल्हे को लड़की पक्ष के चंगुल से छुड़ाया।वर पक्ष ने बताया कि निकाह के बाद एक व्यक्ति द्वारा बधाई मांगी गयी थी। व्यक्ति ने दुल्हन के परिजनों से बधाई कम मिलने की शिकायत की। जिस पर वधु पक्ष ने बरी का पारम्परिक सामान कम लाने की शिकायत करते हुए विवाद खड़ा कर दिया। इसी विवाद में ज़बरदस्ती तलाक कहलाई गयी।वहीं घटनाक्रम में वधु पक्ष का कहना है कि वर पक्ष द्वारा दो पहिया वाहन के स्थान पर चार पहिया वाहन की मांग की गई थी जो देना सम्भव नहीं था इसलिए तभी रिश्ते को समाप्त कर शादी के खर्च की बात की जा रही थी किसी को बंधक नहीं बनाया गया था। सिर्फ शादी में हुए खर्च की बात दूल्हे के परिजनों से की जा रही थी।
यूपी: शादी-बारात में अक्सर झगड़े-फसाद की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। कई बार शादियां महज छोटी-मोटी बातों के चलते…
Read More »









