Month: July 2024
-
Uncategorized

जेनिटल हर्पीस के कारण स्वास्थ्य देखभाल खर्च में विश्व स्तर पर अरबों डॉलर का नुकसान:शोध Genital herpes costs billions of dollars globally in health care spending:research नई दिल्ली, 2 जुलाई: एक शोध में यह बात सामने आई है कि जेनिटल (जननांग) हर्पीस संक्रमण और उससे संबंधित जटिलताओं के कारण स्वास्थ्य देखभाल व्यय में विश्व स्तर पर अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।यूटा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की एक टीम और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से किया गया यह शोध इस बीमारी की आर्थिक लागत का पहला वैश्विक अनुमान है।हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस संक्रमण के कारण फैलता है। यह मुख्य रूप से मुंह से प्रवेश करता है। यह मुंह में या उसके आस-पास संक्रमण पैदा कर सकता है।बीएमसी ग्लोबल एंड पब्लिक हेल्थ नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध से पता चला है कि वैश्विक स्तर पर 0-49 आयु वर्ग के लगभग दो-तिहाई लोग (67 प्रतिशत) एचएसवी-1 से पीड़ित हैं। दुनिया की 15-49 वर्ष की आयु की लगभग 13 प्रतिशत आबादी एचएसवी-2 संक्रमण के साथ जी रही है। शोध में कहा गया है कि एचएसवी सिर्फ घावों और छालों तक सीमित नहीं है। यह अन्य गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है, जिसमें प्रसव के दौरान यह मां से बच्चे में आ सकता है। साथ ही इसमें एचआईवी संक्रमण का जोखिम भी बना रहता है।शोध में हर्पीज संक्रमण की रोकथाम में अधिक निवेश करने के बारे में भी बात की गई है। साथ ही इस आम वायरस के खिलाफ प्रभावी टीके विकसित करने के प्रयास पर भी जोर दिया गया है।शोध पत्र में टीम ने कहा, “जेनिटल (जननांग) एचएसवी संक्रमण और इसके परिणामों की वैश्विक लागत काफी अधिक है।” उन्होंने कहा, “एचएसवी के रोकथाम से एक बड़े आर्थिक बोझ के साथ इस बीमारी से भी बचा जा सकता है। इसके लिए एचएसवी वैक्सीन के विकास पर काम करना जरूरी है।” शोध में वैश्विक स्तर और क्षेत्रवार स्तर पर जेनिटल हर्पीस से जुड़ी आर्थिक लागत का भी विवरण दिया गया है। धनी देशों को लागत का खामियाजा 27 बिलियन डॉलर भुगतना पड़ा, वहीं कुल लागत का 76.6 प्रतिशत हिस्सा उच्च एवं मध्यम आय वाले देशों में था।
नई दिल्ली, 2 जुलाई: एक शोध में यह बात सामने आई है कि जेनिटल (जननांग) हर्पीस संक्रमण और…
Read More » -
राजनीति

दिल्ली में 30 प्रतिशत घटा प्रदूषण, 11 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा पौधरोपण : गोपाल राय
नई दिल्ली, 2 जुलाई: दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि पिछले सालों की तुलना…
Read More » -
Uncategorized

आपकी पसंदीदा पानी पुरी कैंसर, अस्थमा और अन्य बीमारियों का बढ़ा सकती है खतरा : विशेषज्ञ
नई दिल्ली, 2 जुलाई: क्या आप भी पानी पुरी खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए। विशेषज्ञों ने चेतावनी…
Read More » -
कारोबार

भारत के ऑटो सेक्टर में तेजी, अधिक मांग से बढ़ रही बिक्री
नई दिल्ली, 2 जुलाई: भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज गति से आगे बढ़ने के कारण ऑटो सेक्टर में तेजी बनी हुई…
Read More » -
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया लोकपथ मोबाइल ऐप का शुभारंभ
भोपाल, 2 जुलाई: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को लोकपथ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस…
Read More » -
राजनीति

राहुल गांधी की भाषा शैली पर बिफरे उत्तराखंड के वित्त मंत्री, बोले- नेता प्रतिपक्ष ने गरिमा को किया तार-तार
देहरादून, 2 जुलाई : उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश…
Read More » -
देश

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : तीन चरण की प्रक्रिया से चुने जांएगे 50 शिक्षक
नई दिल्ली, 2 जुलाई: राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 की प्रारंभिक प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।…
Read More » -
खेल

बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, भारत लौटने पर पीएम मोदी से मुलाकात की संभावना
नई दिल्ली, 2 जुलाई : टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के बारबाडोस से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read More » -
खेल

‘टोक्यो ओलंपिक समाप्त होते ही मैंने पेरिस 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी थी’: निखत
नई दिल्ली, 2 जुलाई: निखत जरीन पेरिस 2024 में अपने प्रभावशाली पदक संग्रह को बढ़ाने के लिए ओलंपिक पदक पर…
Read More » -
राजनीति

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों के व्यवहार की सदन ने की भर्त्सना
नई दिल्ली, 2 जुलाई : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Read More »









