देवरिया:अनंत पीठ आश्रम बरहज से निकली कलश शोभायात्रा
रिपोर्ट:विनय मिश्र
बरहज, देवरिया।नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थापित अनंत पीठ आश्रम बरहज से सरस संगीत में श्री राम कथा के आयोजन को लेकर आज कलश यात्रा निकल गई। सर्वप्रथम आश्रम में स्थापित श्री सीताराम राधा कृष्ण के समक्ष वैदिक मित्रों के बीच विद्वान पंडितो द्वारा पूजन अर्चन किया गया। अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज के कुशल नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा अनंत पीठ से होकर सरयू तट बरहज तक पहुंचा जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों ने सरयू जल भरकर पुनः वापस आकर अनंत पीठ में कलश स्थापित किया इस शोभा यात्रा में आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज एवं कथा व्यास धीरज कृष्ण अवधधाम के साथ श्री राम कथा के आयोजक मंडल के सदस्य गण अंचल पाठक, गिरीश मिश्रा, कृष्ण मुरारी तिवारी, विनय मिश्रा, अभय पांडे, हरिशंकर पांडे, पंकज पाठक, कृष्णा पांडे, सुजीत वर्मा, कपिल मुनि पाठक, अनमोल मिश्रा ,अवधेश पाल ,ओमप्रकाश दुबे , मोहन प्यारे सोनी , प्रदीप शुक्ला, अंकुर मिश्रा, आदर्श पाठक, सुधा देवी, किरण देवी, सविता पांडे, शकुंतला मिश्रा ,रिया सिंह, प्रिया सिंह आकांक्षा मिश्रा, कुमकुम तिवारी, रुचि मिश्रा ,रीता यादव ,अनुपम मिश्रा, हिमांशु शर्मा , आर्यन रावत, केदार रावत ,सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे स्थानीय प्रशासन के उप निरीक्षक राधेश्याम चौधरी , उप निरीक्षक संतोष यादव, उप निरीक्षक शुभम पाठक, सुभाष यादव, कांस्टेबल आशीष यादव, कृष्णा यादव, महिला कांस्टेबल सीमा यादव, पूनम यादव का सराहनी योगदान रहा। कथा शाम 5:00 बजे से देर तक देर रात 10:00 बजे तक 29 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी।