आजमगढ़:सावन के शुरू होते ही आज दूसरे दिन ही यशवंत चौबे ने किया रुद्राभिषेक, शिव आराधना

Azamgarh: Yashwant Choubey performed Rudrabhishek and Shiva worship on the second day of Sawan

आजमगढ़:सावन के शुरू होते ही आज दूसरे दिन ही यशवंत चौबे ने किया रुद्राभिषेक, शिव आराधना,सावन माह का आगमन होते ही शिवभक्तों में भक्ति का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। पूरे देश में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। इसी क्रम में आज अहरौला ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी यशवंत चौबे ने भी शिव मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने पूरे विधि-विधान से जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। यशवंत चौबे ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, और इस माह में की गई पूजा का विशेष फल मिलता है।इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भी शिवभक्ति में भाग लिया और भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यशवंत चौबे ने क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाएं प्रकट कीं और सभी को सावन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button