आजमगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष धुरु सिंह ने भाजपा स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

Azamgarh BJP district president Dhuru Singh hoisted the flag on BJP foundation day

आजमगढ़ जिले के भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने झंडा फहराया, इस दौरान रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया, जिले भर में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और वार्डों में भाजपा का झंडा लगाएंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्यों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने घरों और मोहल्ले में भाजपा का झंडा लगावे, भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह Hindi Ekta Times बात करते हुए कहा कि पार्टी की रीढ़, हमारे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे सक्रिय रूप से जमीन पर काम करते हैं और मुझे इस बात पर गर्व है कि भाजपा कार्यकर्ता जनपद के हर हिस्से में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह वाकई प्रेरणादायी है।

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस

भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी और पार्टी ने 1984 में लड़े आम चुनाव में दो सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेटी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन 2014 में पहली बार भाजपा ने बहुमत की सरकार बनाई और अब तक पार्टी का यह सफर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button