पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बिंद्रा बाजार रामलीला का किया शुभारंभ
रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख
आजमगढ़:बिंद्रा बाजार की रामलीला का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया। ततपश्चात गणेश आरती के साथ रामलीला का मंचन शुरू हुआ । सर्वप्रथम मंचन में नारद मोह का मंचन किया गया जिसमें नारद को घमंड हो जाता है कि वह कामदेव पर विजय पा लिए तो वह ब्रह्मा विष्णु महेश से जाकर अपने कामदेव विजय की कहानी सबको सुनते हैं भगवान विष्णु ने उनके घमंड को मिटाने के लिए माया रुपी राज्य का निर्माण किया, जिसमें सिल निधि राजा की पुत्री विश्व मोहिनी के स्वयंवर की तैयारी चल रही थी अचानक नारद जी उस राज्य से गुजर रहे थे तो उनका ध्यान इस स्वयंवर पर पड़ा और उन्होंने उस कन्या का हाथ देखा तो बताया कि जो इस कन्या से विवाह करेगा वह अजर अमर बन जाएगा वह तत्काल भगवान विष्णु के पास उनका रूप मांगने चले गए की अगर प्रभु आप हरि का रूप दे देंगे तो मै भी विवाह कर लूंगा भगवान विष्णु ने उन्हें हरी का रूप दे तो मैं भी विवाह कर लूंगा भगवान विष्णु ने उन्हें हरी का रूप दे दिया विवाह करने पहुंचे तोबंदर का रूप लिए कई राजाओं में उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दियाअंत में विश्व मोहीने ने भगवान विष्णु से विवाह कर लिया तो नारद जी ने क्रोध में आकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया कि जीस तरह में पत्नी के वियोग में पड़ा हूं इसी तरह ठीक तुम भी पत्नी को वियोग में रहोगे और तुम्हें यही बंदर काम आएंगेजैसे ही नारद के ऊपर से माया हटती है नारद अपने आप को प्रायश्चित होने लगता है करने लगते हैं , इसी के साथ मंचन का समापन हुआ रामलीला समिति के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया मुख्य रूप में , महंता विश्वकर्मा ,राधेश्याम सेठ, संजय शर्मा ,भैरव गुप्ता ,राजेश अस्थाना, लल्लन गुप्ता ,पवन शर्मा, अभिषेक उपाध्याय,दिनेश प्रजापति, शैलेंद्र मोदनवाल, संतोष शर्मा, देवेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे