Mumbai news:समाचार पत्र विक्रेता संघ की मनपा लाइसेंस विभाग के अधीक्षक के साथ हुई बैठक

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: कोरोना के बाद से जहां समाचार पत्रों के विक्री में बड़े पैमाने पर गिरावट देखने को मिली है वहीं मुंबई में समाचार पत्र के विक्रेताओं को अनेक समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। जिसके कारण महाराष्ट्र राज्य समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा मुंबई में समाचार पत्र विक्रेताओं को अखबार बेचने वाली दुकानों के लिए आधिकारिक लाइसेंस (लाइसेंस) प्राप्त करने के संबंध में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे साहब को दिए गए पत्र के संबंध में मनपा लाइसेंस विभाग के अधीक्षक के साथ बैठक की। अनिल काटे (लाइसेंसिंग अधीक्षक) की उपस्थिति में मुंबई में समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए मनपा की ओर लाइसेंस प्राप्त करने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र राज्य संगठना के मुंबई प्रतिनिधि दत्ता घाडगे, दीपक गवली और संजय सातार्डेकर के अलावा मुंबई के प्रतिनिधि बंटी म्हात्रे, मधु मालकर, विलास जुवले, संजय सानप, दीपक चव्हाण, बबन बैत और किशोर येवले उपस्थित थे। सकारात्मक चर्चा के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और बृहन्मुंबई मनपा की ओर से सभी 24 वार्डो के समाचार पत्र विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही न करने का लिखित पत्र अनिल काटे के कार्यालय की ओर से दिया जाएगा। ऐसा उल्लेख अनिल काटे ने चर्चा में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button