जिलाधिकारी के स्थानांतरण तक चलता रहेगा धरना व प्रदर्शन।

 

 

जिला संवाददाता,विनय मिश्र।

देवरिया के डीएम द्वारा अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर आज बरहज तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा द्वारा जिला अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी अंगद यादव को सौंपते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का देवरिया से स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम लोग न्यायिक कार्य से विरक्त रहेंगे । प्रदर्शन करने वालों में नागेंद्र सिंह अध्यक्ष, चंद्रभान चौरसिया उपाध्यक्ष, मुरलीधर यादव मंत्री अधिवक्ता संघ ,श्रवण कुमार सिंह ,रामायण तिवारी, विमलेश यादव, शिवदयाल सिंह ,विजय बहादुर ,चंद्रभूषण यादव, सत्य प्रकाश मालवीय ,सुदेश सिंह, त्रिपुरेश मिश्रा ,नागेंद्र कुमार मिश्रा ,लक्ष्मी दीक्षित, रामबदन सिंह, सुरेंद्रनाथ दीक्षित, उमेश विश्वकर्मा, अरविंद उपाध्याय ,वेद प्रकाश उपाध्याय ,तारकेश्वर तिवारी ,कमलेश नाथ तिवारी ,अनंत त्रिपाठी, राम नजर मिश्र ,सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button