बिल्डिंग में काम करने के दौरान एक मजदूर उचाई से गिरा
जबलपुर लॉर्ड गंज थाना अंतर्गत रानीताल में स्तिथ नरसिंग बिल्डिंग में काम करने के दौरान एक मजदूर उचाई से गिर गया। मजदूर गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार का माहौल बन गया। मजदूर ऐसे स्थान पर गिरा था जंहा से उसे निकालने में काफी दिक्कत आ रही थी। स्थानीय लोगो ने तुरंत फायर ब्रिगेड को काल करके मौके बुलाया। फायर ब्रिगेड ने काफी जद्दोजहद के बाद मजदूर को बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया। ऊंचाई से गिरने के बाद मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया था मजदूर के पैर में काफी चोट आयी है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की तफ्तीश में लग गयी। बताया जाता है की त्यौहार के चलते बिल्डिंग में पुताई का कार्य चल रहा था। मजदूर पुताई के काम में लगा हुआ था जिस छोर पर मजदूर कार्य कर रहा था वो बिल्डिंग का आखिरी हिस्सा था। आखिरी हिस्से में लोहे की सरिया की जाली लगी हुयी थी मजदूर गिरने के बाद सरिये के जाली में फंस गया था। इस घटना में मजदूर का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। थाना प्रभारी हरिकिशन आठनेरे ने बताया कि पुलिस घटना की सिलसिले में जांच कर रह है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट