दिव्यांग बच्चों को किया गया सहायक उपकरण का वितरण

 

जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में जिला समन्वयक समेंकित शिक्षा श्री ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा बी0आर0सी0- बरहज, देवरिया में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण भारतीय कृ़ि़त्रम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर के सहयोग से आयोजित कराया गया। जिसमें कुल 132 बच्चों का परीक्षणोपरान्त कुल लाभार्थी कैंप में ट्राई साइकिल -10 व्हीलचेयर 12 रोलेटर-8 एम0आर0 किट-..18 ब्रेल किट 6 , स्मार्ट केन-5 सीपी चेयर -8 हियरिंग एड 24 एवं कैलीपर 16 वितरित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 107 उपकरण के लिए चिन्हित करते हुए एलिम्को के प्रतिनिधि श्री पिंन्टु कुमार, अरविन्द पाल, अखिलेश यादव एवं युगल किशोर द्वारा टोकन जारी किया गया। इस अवसर पर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक(समेकित शिक्षा) ने बताया कि जनपद में कुल 4625 दिव्यांग बच्चे चिन्हित है। जिसमें 4540 बच्चें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है। गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए जनपद में 52 स्पेशल एजुकेटर, एवं 01 फिजियोथेरेपिस्ट कार्यरत हैं जिनके द्वारा नियमित शैक्षिक सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है। आज के उपकरण वितरण शिविर के लिए मापन शिविर का मुख्य उद्देश्य जिन बच्चों को विद्यालय आने-जाने, देखने में असुविधा एवं सुनने में कठिनाई हो रही थी उसकों दूर करने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका समुचित उपयोग करते हुए बच्चे नियमित विद्यालय आयेगंे और शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगंे। इसी क्रम में दिनांक 27.09.2024 को बी0आर0सी0 लार देवरिया में आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह बरहज एवं स्पेशल एजुकेटर परमात्मा सिंह, राम प्रसाद पाठक, सन्तोष पाण्डेय, ओंकार पाण्डेय, विजय कुमार पाण्डेय मणिन्द्र सिंह, विनय कुमार, करमचन्द्र, विनोद कुमार, उपस्थित रहकर कार्यक्र्रम में सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button