Azamgarh :दीपावली पर मिठाई व ड्राई फ्रूट गिफ्ट हैंपर खरीदने वाले उपभोक्ता जीएसटीएन नंबर बिल को निम्न नंबरों पर भेज कर जीते पुरस्कार

दीपावली पर मिठाई व ड्राई फ्रूट गिफ्ट हैंपर खरीदने वाले उपभोक्ता जीएसटीएन नंबर बिल को निम्न नंबरों पर भेज कर जीते पुरस्कार

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ श्रीराम सरोज ने बताया है कि दीपावली पर्व पर दिनांक-25 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश के अन्दर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स एवं इससे सम्बंधित गिफ्ट हैम्पर खरीदने के दौरान कर चोरी रोकने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से अनूठा प्रयास किया जा रहा है। ग्राहकों को खरीददारी के समय पहली बार इनाम जितने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत खरीददारी करने के बाद ग्राहकों को जी0एस0टी0एन0 अंकित बिल लेना होगा। इसके बाद विभाग से जारी मोबाइल नम्बर- 7235001060, 7235001061, 7235001062, 7235001104, 7235001109, 7235001141, 7235001142, 7235001143, 7235002833, 7235002834 में से किसी एक नम्बर पर उक्त बिलों को भेजना होगा। ग्राहकों का चयन लाटरी से होगा। बिल पर खरीददार अपना मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें।
उपरोक्तानुसार प्राप्त बिलों के आधार पर लाटरी निकाली जायेगी और विजेता उपभोक्ताओं को इनाम दिया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button