Jabalpur news:हाथ में बंधी थी राखी, कुर्ता-पजामा पहने मिली अज्ञात लाश
Jabalpur News: Rakhi was tied on the hand, an unidentified corpse was found wearing kurta-pajama.

जबलपुर:कटंगी के काटूआ बगीचा पड़रिया हार में लाश मिलने से सनसनी मच गई।कटंगी के काटूआ बगीचा पड़रिया में यह लाश मिली है फिलहाल यह लाश किसकी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। लाश 6 से 7 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कटंगी के काटूआ बगीचा पड़रिया में एक अज्ञात लाश उतरा रही है सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां पर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति की खेत के पानी में उतरा रही थी। संभावना जताई जा रही की है लाश कहीं से बहकर आई होगी जिसके बाद रेस्क्यू कर लाश को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की वेशभूषा से लग रहा है कि यह किसी बुजुर्ग की लाश होगी जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष लग रही है हाथों में राखी बंधी हुई है एवं
जो कुर्ता पजामा भी पहने था। कटंगी थाना प्रभारी गोपेन्द्र सिंह राजपूत का कहना है कि फिलहाल यह डेड बॉडी किसकी अभी तक पता नहीं चल पाया है पतासाजी के लिए कोशिश की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जैसे भी तथ्य सामने आएंगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट


