Azamgarh :अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 आरोपी  गिरफ्तार

अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 आरोपी  गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 26.10.2024 को उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज के निचे अंडरपास से कैथीशंकरपुर गांव के तरफ जाने वाली सडक पर खडे होकर समय 11.25 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम करण कुमार पुत्र रंजीत प्रसाद शाह निवासी कासीम बाजार भगवती मन्दिर के पास, थाना कासीम बाजार, जनपद मुंगेर (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 अवैध तमंचा, 01 कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 380/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना देवगांव जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button