Azamgarh : फरार आरोपी अनीश के गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने घोषित किया 50000 का नगद इनाम
फरार आरोपी अनीश के गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने घोषित किया 50000 का नगद इनाम

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 07.05.2023 को चेकिंग के दौरान सुदनी मोड़ के पास से बजाज 03 पहिया वाहन टेम्पो में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने के दौरान अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र अनिश निवासी अम्बारी का फाटक थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, 2. अनिश पुत्र रोजन अली निवासी नौहारा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को पुलिस हिरासत में लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 182/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 पंजीकृत होकर विवेचना के पश्चात आरोप पत्र प्रेषित किया गया।
मुकदमा उपरोक्त के आधार पर दिनांक- 23.09.2023 को जिलाधिकारी आजमगढ़ महोदय के गैंग चार्ट अनुमोदन के उपरान्त थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 428/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त अनिश उपरोक्त फरार चल रहा है।
अभियुक्त अनिश उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु दिनांक- 25.08.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पूर्व में 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।दिनांक- 29.10.2024 को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ वैभव कृष्ण द्वारा थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 428/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित/फरार अभियुक्त अनिश पुत्र रोजन अली निवासी नौहारा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर से अभियुक्त पर 50 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।



