Azamgarh Breaking :आपसी जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली युवक का चल रहा अस्पताल में इलाज

आपसी जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली युवक का चल रहा अस्पताल में इलाज

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत सतना बाजार में धुपई सिंह व प्रदीप सिंह के घर से पुरानी जमीनी विवाद चल रहा है कल रात 31 अक्टूबर को लक्ष्मी जी की पूजा चल रही थी उसी बीच प्रदीप सिंह नशे की हालत में अपने घर पहुंचे और घर वालों ने उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया बुलाने पर भी घर वाले दरवाजा नहीं खोले तो छत पर चढ़कर शौचालय से होते हुए वह धुपई सिंह के घर के पास बने शौचालय के पास पहुंच गया और अवनीश शौचालय करने अंदर गया इस समय प्रदीप ने पूछा कर्मवीर कहां है.

 

तो उसने कहा वो यहां नहीं है तब तक नशे में कर प्रदीप ने फायर कर दिया जिससे अवनीश के हाथ में काफी चोट आई घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाए और प्रदीप को गिरफ्तार कर ले आई और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है l

Related Articles

Back to top button