हज-2025 के चयनित यात्रियों के लिए प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

हज यात्रियों के लिए प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि हज-2025 के लिए चयनित हज यात्रियों की प्रथम किस्त राशि रु. 1,30,300/- जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 11 नवंबर 2024 कर दी गई है।

निर्धारित राशि जमा करने के बाद पे-इन-स्लिप/ऑनलाइन रसीद, हज आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाणपत्र (वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in/ पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में) तथा स्वहस्ताक्षरित अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की प्रति उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पते पर 14 नवंबर 2024 तक डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा करना आवश्यक है।

नियत तिथि के बाद राशि जमा न करने पर चयन रद्द किया जा सकता है। जिले के हज-2025 के चयनित यात्रियों से आग्रह है कि वे 11 नवंबर 2024 से पूर्व पहली किस्त जमा कर उपरोक्त दस्तावेजों को समय पर हज कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करे।

Related Articles

Back to top button